VACANCY MITRA
VacancyMitra.org — Sarkari Naukri Portal
Sarkari Vacancy · Result · Admit Card · Govt Scheme — Rozana Update
Text Size:
🚨 Notice Board
Join WhatsApp
HomeVacancy › NIACL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी बीमा कंपनी में…
Vacancy 59 मिनट पहले By Jagdish Kumar

NIACL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी बीमा कंपनी में 550 पदों पर मौका अभी Apply करो

NIACL Apprentice Recruitment 2026:कॉलेज खत्म हुए अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ Degree मिली। घर में सबने कहा – “अब नौकरी ढूंढो।” और आप भी ढूंढ रहे हो। Private job में मन नहीं लगता। सरकारी की तैयारी चल रही है। लेकिन कोई entry level का मौका चाहिए जहाँ experience भी मिले और पैसे भी आएं।

NIACL यानी New India Assurance Company Limited ने ऐसे ही graduates के लिए एक बेहतरीन मौका निकाला है। 550 Apprentice पदों पर भर्ती आई है। Last date है 6 जुलाई 2026। और अगर आपकी graduation 2022 से 2026 के बीच पूरी हुई है तो आप इसके लिए eligible हैं।

NIACL कोई छोटी कंपनी नहीं है। यह भारत सरकार की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनियों में से एक है। यहाँ एक साल की apprenticeship आपके resume को एक अलग ही वजन देगी। और हर महीने 12,300 रुपये stipend अलग से है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026

NIACL Apprentice 2026: कुल पद, राज्यवार सीटें और ज़रूरी जानकारी

यह भर्ती साल 2026-27 के लिए है। पूरे देशभर में 550 apprentice पदों पर चयन होगा। यह अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटे गए हैं।

अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो आपके लिए 24 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह संख्या कम लग सकती है लेकिन competition भी उतना ही होगा जितना किसी भी सरकारी भर्ती में होता है। इसलिए तैयारी गंभीरता से करनी होगी।

Apprenticeship की अवधि एक साल है। यानी एक साल तक आप NIACL में काम करेंगे, सीखेंगे और हर महीने stipend पाएंगे। यह सिर्फ training नहीं है – यह एक असली काम का अनुभव है जो आगे banking या insurance sector में job के लिए बहुत काम आता है।

आवेदन करने के लिए official website newindia.co.in पर जाना होगा। Online application का तरीका आगे step by step बताया है। जो candidates समय रहते apply नहीं करते वो बाद में पछताते हैं। Last date 6 जुलाई 2026 है – यानी अभी बहुत वक्त है लेकिन procrastination मत करिए।

Eligibility: कौन कर सकता है Apply – पूरी जानकारी यहाँ

पहले qualification की बात।

किसी भी मान्यता प्राप्त university से graduation की degree होनी चाहिए। Science हो, Commerce हो, Arts हो – कोई भी stream चलेगी। लेकिन एक ज़रूरी शर्त यह है कि degree 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए।

इसका मतलब यह है कि जो बहुत पुराने graduates हैं वो eligible नहीं हैं। और जो अभी final year में हैं और June 2026 तक degree नहीं मिली उनके लिए भी यह मुश्किल हो सकता है।

एक और ज़रूरी बात – अगर आप पहले कहीं apprenticeship कर चुके हैं या इसी तरह का कोई अनुभव रखते हैं तो आप इस भर्ती के लिए eligible नहीं होंगे। यह पद पूरी तरह fresher graduates के लिए है।

उम्र की बात करें तो minimum 21 साल और maximum 30 साल। उम्र की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी।

Reserved categories को relaxation मिलेगी। SC और ST candidates को 5 साल की छूट यानी 35 साल तक apply कर सकते हैं। OBC को 3 साल यानी 33 साल तक। और दिव्यांग यानी PwBD candidates को 10 साल की छूट यानी 40 साल तक। विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को भी नियमानुसार छूट मिलेगी।

अगर इन सभी शर्तों को आप पूरा करते हैं तो बिना देर किए apply कीजिए।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process: तीन चरणों में होगा चयन – तैयारी अभी से करो

NIACL Apprentice 2026 में चयन तीन चरणों में होगा।

पहला चरण है Computer Based Online Written Exam। यह online होगी। इसमें 100 objective questions होंगे और पूरा exam 1 घंटे में देना होगा। चार sections होंगे – General और Financial Awareness से 25 सवाल, General English से 25 सवाल, Quantitative Aptitude और Reasoning से 25 सवाल और Computer Knowledge से 25 सवाल।

यह pattern उन लोगों को familiar लगेगा जो banking exams की तैयारी करते हैं। IBPS और SBI के syllabus से काफी मिलता-जुलता है। इसलिए अगर आप पहले से banking की तैयारी कर रहे हैं तो NIACL Apprentice की तैयारी आपके लिए extra burden नहीं होगी।

दूसरा चरण है Regional Language Test। Written exam clear करने के बाद candidates को अपने राज्य की local language का test देना होगा। इसमें देखा जाएगा कि आप उस भाषा को पढ़, लिख और समझ सकते हैं या नहीं।

लेकिन अगर आपने 10वीं या 12वीं में वो language subject के रूप में पढ़ी है और certificate है तो यह test देने की ज़रूरत नहीं होगी। यह एक बड़ी राहत है।

तीसरा और आखिरी चरण है Document Verification और Medical Fitness। यहाँ आपके सभी original documents check होंगे और आपकी medical fitness देखी जाएगी।

तीनों चरण clear करने वाले candidates को एक साल की apprenticeship मिलेगी।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Stipend और Application Fee: पैसों की पूरी बात

चयनित candidates को पूरे एक साल की apprenticeship के दौरान हर महीने 12,300 रुपये stipend मिलेगा।

यह कोई बहुत बड़ी राशि नहीं है। लेकिन यह सोचिए – आप पहले साल में experience भी ले रहे हैं और पैसे भी मिल रहे हैं। साथ में NIACL जैसी बड़ी सरकारी बीमा कंपनी का नाम आपके resume में आएगा। आगे जब permanent job के लिए apply करोगे तो यह experience बहुत काम आएगा।

Application fee की बात करें तो General, EWS और OBC category के पुरुष candidates को 944 रुपये देने होंगे। इसी category की महिला candidates को 708 रुपये। SC, ST और PwBD candidates के लिए fee सिर्फ 236 रुपये है। इन सभी fees में 18 प्रतिशत GST शामिल है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Apply कैसे करें – Step by Step पूरा तरीका

  • पहला काम – newindia.co.in पर जाइए।
  • Homepage पर Apply Online का link मिलेगा। उस पर click करिए।
  • New Registration करिए। नाम, mobile number, email और ज़रूरी जानकारी भरिए। Registration number और password मिलेगा।
  • उस Registration number और password से login करिए।
  • Application form में personal details, educational qualifications और other ज़रूरी जानकारी सही-सही भरिए।
  • Passport size photo, signature और ज़रूरी documents upload करिए।
  • Application fee online pay करिए – UPI, net banking या debit card से।
  • Form एक बार पूरा check करिए। हर detail दो बार देखिए। नाम, date of birth, category – कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
  • Final Submit पर click करिए। Confirmation page का printout लीजिए।
  • Last date – 6 जुलाई 2026 इंतज़ार मत करिए।

यहाँ भी पढ़े:-Rajasthan Sarkari Naukri Update June 2026: SI Score Card से VDO Result तक – 5 बड़े Updates एक जगह

NIACL Apprentice Recruitment 2026 आखिरी बात

NIACL एक भरोसेमंद नाम है। यहाँ की apprenticeship आपको insurance sector की real knowledge देगी। और आज के ज़माने में जहाँ हर जगह experience माँगा जाता है वहाँ यह एक साल का अनुभव बहुत कीमती है।

अगर आप 2022 से 2026 के बीच graduate हुए हैं तो यह मौका आपके लिए है। आज ही newindia.co.in पर जाइए और apply कीजिए।

Official Websitehttps://www.newindia.co.in/
NotificationApprentice-Advertisement-2026-27
Apply Linkhttps://nats.education.gov.in/
Latest Vacancy Updatehttps://vacancymitra.com/
Jagdish Kumar
Jagdish Kumar

मेरा नाम जगदीश कुमार है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और डिजिटल जर्नलिस्ट हूँ, जिन्हें इस क्षेत्र में 8+ वर्षों का गहरा अनुभव है। MCA की पढ़ाई ने मुझे तकनीक और शिक्षा-दोनों क्षेत्रों में विशेषज्ञता दी है।मैं मुख्य रूप से सरकारी नौकरी, शिक्षा, करियर मार्गदर्शन पर रिसर्च-आधारित, सटीक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करता हूँ। सही जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाना, यही मेरा लक्ष्य है।शुरुआत से ही मेरी रुचि रही है कि हर खबर को गहराई से समझूँ और उसकी सटीक जानकारी लोगों तक पहुँचाऊ चाहे वो सरकारी भर्ती हो, कोई नई योजना हो।

Google Discover पर Follow करें

सभी सरकारी भर्तियों की जानकारी सीधे आपके Google Feed में पाएं!

10वीं पास 12वीं पास Graduate
अभी Follow करें