News

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की रिजल्ट प्रक्रिया शुरू कब जारी होगा यहां से चेक करें

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों में बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है एवं आर्ट्स विभाग कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पूर्ण रूप से समाप्त हो गई है परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ हुई थी इसके मध्य ही बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान द्वारा आंसर कुंजी इवैल्यूएशन प्रोसेस के रूप में ऑफीशियली कार्य शुरू कर दिया गया है यानी 12वीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड द्वारा कॉपियों के जांच का कार्य शुरू किया गया है।

इन कक्षाओं के परीक्षाओं की कॉपियां जांच करने का कार्य लगभग 2 महीने तक जारी रहेगा इसके बाद इवैल्यूएशन प्रोसेस का कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करके रिजल्ट जारी किया जाएगा रिजल्ट जारी होने के बाद अपने 10वीं 12वीं का मूल्यांकन कर सकेंगे कि उनके द्वारा कौन सी विषय में कितने अंक प्राप्त किए गए हैं।

RBSE Board Exam 2026

Table of Contents

RBSE Board Exam 2026 कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी होगा परिणाम

RBSE बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा 12 फरवरी 2026 फरवरी हो गई है जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी को ही समाप्त हो गई है एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेगी जिसके अंतर्गत आर्ट्स की परीक्षाएं लगभग समाप्त हो चुकी है।

इस बार विभाग द्वारा परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने कॉपियों की जांच का कार्य शुरू कर दिया है हालांकि विभाग द्वारा अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन जानकारी के मुताबिक रिजल्ट में के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जारी की गई ऑफिशल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in विजिट करनी है उसके पश्चात विद्यार्थियों को रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट के सेक्शन में मांगी गई जानकारी रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ संबंधित डालनी है उसके पश्चात गेट रिजल्ट के बटन पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगा उसमें अपने स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

RBSE Board Exam 2026 बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स

राजस्थान RBSE Board Exam 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए हर सब्जेक्ट में विभाग द्वारा निर्धारित किए गए कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं एवं कुल मिलाकर के भी 33% अंक होने जरूरी है एवं यदि किसी विद्यार्थी के एक या दो सब्जेक्ट में 33% से कम अंक आते हैं तो अपना एकेडमिक सेक्शन बचाने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं एवं यदि किसी स्टूडेंट के दो से अधिक विषय में 33% से कम अंक आते हैं तो वह अनुत्तीर्ण माना जाएगा एवं उन्हें फिर से इस कक्ष में पढ़ना होगा।

किसी भी सब्जेक्ट का पेपर कुल 100 अंक का है तो उसमें से 33 अंक आना जरूरी है यदि आपके 33 से कम अंक आते हैं तो उसे सब्जेक्ट में अनुत्तीर्ण माने जाएंगे।

इस बार नया क्या?

राज्य सरकार द्वारा इस बार बोर्ड की परीक्षाएं सबसे जल्दी करवाई गई है इसके साथ-साथ कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है इस वर्ष नया सत्र भी एक महीना पहले प्रारंभ होगा एवं परीक्षाएं भी हर वर्ष मार्च महीने में शुरू होती है लेकिन इस बार सरकार द्वारा फरवरी में ही परीक्षा का आयोजन करवा दिया गया है एवं मार्च महीने की शुरुआती में ज्यादातर कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है।

यदि किसी छात्रों के 75% प्रतिशत बनते हैं तो उन्हें गार्गी पुरस्कार के माध्यम से भी सम्मानित किया जाता है एवं अन्य छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ प्रदान किया जाता है।

x

Surendar Bhadu

मैं Surendar Bhadu मैंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर… More »

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button