Govt. Scheme

RTE Admission 2026: राजस्थान के प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के लिए एडमिशन फॉर्म शुरू

RTE Admission 2026: राजस्थान राज्य के प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क एडमिशन के लिए राज्य सरकार द्वारा आरटीआई योजना के माध्यम से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को जोड़कर गुणवत्तापूर्ण बोर्ड शिक्षा प्रदान की जानी है जिसके लिए आवेदन फार्म 20 फरवरी से प्रारंभ कर दिए गए हैं जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक 4 मार्च रखी गई थी लेकिन विभिन्न सरकारी छुट्टियां होने के कारण छात्रों की मांग के अनुसार आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2025 कर दी गई है

यदि आप भी अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट विद्यालय में करवाना चाहते हैं एवं वह भी सरकारी विद्यालय की तरह बिना किसी फीस के निशुल्क तरीके से पढ़ाई करवा सकते हैं जिसके लिए अब यदि आपका बच्चा किसी कक्षा में अध्यनरत है एवं अगली कक्षा में प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए विभाग के पास प्रवेश के लिए आधार कार्ड जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र अन्य आवश्यक सरकारी दस्तावेज होने चाहिए एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए आवेदन फार्म 10 मार्च से पहले पूर्ण कर लें।

RTE Admission 2026

Table of Contents

शिक्षा विभाग में अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाई

आरटीई योजना के तहत पिछले 13 दिनों में 5 लाख से अधिक आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं एवं वर्तमान में विभिन्न अभिभावकों की मांग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2025 का दी गई है एवं अंतिम तिथि में बढ़ोतरी होने के कारण अब लॉटरी 12 मार्च को जारी की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सरकारी छुट्टियां होने के कारण कुछ अभिभावक अपने छात्रों का आवेदन फॉर्म नहीं भर सके इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

आरटीई पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च तक कर सकते हैं लेकिन इस बीच होली का त्यौहार होने के कारण एवं कई अभिभावक आवेदन नहीं भर पाए थे जिसके लिए आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी की गई है इससे पहले लॉटरी 6 मार्च को निकल जाने दी लेकिन अब लॉटरी 12 मार्च को निकाली जाएगी।

RTE Admission 2026 आयु सीमा

प्री प्राइमरी कक्षा 3 में आवेदन के लिए छात्र की आयु 3 वर्षीय या उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष तक होनी चाहिए यानी छात्र की जन्म दिनांक 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य होना अनिवार्य एवं इन तिथियां के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इसी प्रकार प्री प्राइमरी 4 के लिए आवेदन करने वाले छात्र की जन्म दिनांक 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक एवं प्री प्राइमरी 5 के लिए जन्म दिनांक 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 रखी गई है एवं कक्षा पहली में आवेदन करने के लिए जन्म दिनांक 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 रखी गई है।

यानी कक्षा पहली में आवेदन करने के लिए छात्र की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

बच्चों का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड या आंगनवाड़ी सर्टिफिकेट होना चाहिए इसके साथ ही छात्र या अभिभाव का निवास प्रमाण पत्र, दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की आय ढाई लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी।

RTE Admission 2026 एडमिशन फॉर्म भरने का तरीका

राजस्थान आरटीई ऐडमिशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-

सबसे पहले प्राइवेट विद्यालय में निशुल्क एडमिशन के लिए अभिभावक स्वयं या अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकता है जिसके लिए सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा जारी की गई आरटीई एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वहां पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में संपूर्ण जानकारी चेक करने की बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें। वहां पर मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना है।

अभ्यर्थी को आधार कार्ड मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करना होगा उसके बाद फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी सही-सही भरनी है एवं आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी स्कैन करके अपलोड करनी है एवं अभिभावक अपने गांव या अन्य क्षेत्र की अधिकतम पांच विषयों का चयन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी भर लेने के बाद आवेदन सबमिट कर देना है एवं भविष्य में उपयोग हेतु उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना है।

Apply Online Link 

x

Surendar Bhadu

मैं Surendar Bhadu मैंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button