VACANCY MITRA
VacancyMitra.org — Sarkari Naukri Portal
Sarkari Vacancy · Result · Admit Card · Govt Scheme — Rozana Update
Text Size:
🚨 Notice Board
HomeVacancy › NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: एनपीसीआईएल 330 पदों…
Vacancy 15 अप्रैल 2026 By Surendar Bhadu

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: एनपीसीआईएल 330 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा सुरक्षा में परमाणु ऊर्जा का योगदान है और इस क्षेत्र में अग्रणी संस्थान न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में युवाओं की एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया गया है यदि आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं तो भारत सरकार की नवरत्न कंपनी के साथ जुड़कर आप देश सेवा के साथ-साथ शानदार करियर बना सकते हैं।

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए एनपीसीआईएल में करियर बनाने का एक शानदार अवसर उपलब्ध है इसमें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना एनपीसीआईएल करियर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी गई है इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान भी बेहतरीन स्टाइपेंड मिलेगा एवं नौकरी पक्की होने के बाद लेवल 10 के तहत ₹50000 से अधिक की शुरुआती सैलरी होगी एवं अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त कर सकेंगे।

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026

भर्ती के बारे में जानकारी

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती के लिए गेट में सफलता प्राप्त की उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। जिसमें से 314 वर्तमान रिक्तियां और 16 बैकलॉग पद रखे गए हैं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई है जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक 30 अप्रैल 2026 शाम 4:00 बजे तक रखी गई है उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म में निर्धारित तिथि के मध्य शाम 4:00 तक का पूर्ण कर लें।

इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखों के आधार पर पदों को भी अलग-अलग विभाजित किया गया है ताकि परमाणु ऊर्जा के विभिन्न तकनीकी वैल्यू को सुचारू रूप से चलाया जा सके जिसमें मैकेनिकल के 125 पद, इलेक्ट्रिकल के 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 50 पद, केमिकल के 40 पद, सिविल के 35, इंस्ट्रूमेंटेशन के 15 पद शामिल किए गए हैं।

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 4 साल की बीई बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए डिग्री में काम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

इन पदों पर चयन के लिए गेट 2024, 2025 या 2026 के स्कोर के आधार पर होगा आपके पास भी यदि इन तीन वर्षों में से किसी एक वर्ष का वैलिड गेट स्कोर है तो आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है जबकि ओबीसी को 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है आयु की गणना कट ऑफ डेट 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

NPCIL भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा उसके बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा अब व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन होगा एवं स्कोर का उपयोग केवल स्क्रीनिंग के लिए ही किया जाएगा फाइनल मेरिट में इसका किसी भी प्रकार से योगदान नहीं रखा जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान 74000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा इसके अलावा ₹30000 का एकमुश्त बुक अलाउंस भी मिलेगा जिसे ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने में मदद करेगा। उम्मीदवारों को साइंटिफिक ऑफीसर सी के पद के लिए नियुक्त किया जाएगा उसके बाद वेतनमान लेवल 10 के तहत 56000 होगा इसके साथ ही मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते से संबंधित सुविधाएं भी मिलेगी।

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026 आवेदन फॉर्म भरने का तरीका

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को निम्न चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले NPCIL करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब एग्जीक्यूटिव ट्रेनी रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना में उपलब्ध की करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करनी है।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना है।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Apply Online Link 

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: एनपीसीआईएल 330 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू
डाउनलोड करें
PDF लोड हो रही है...
PDF दस्तावेज़

आवेदन शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज

NPCIL में विभिन्न पदों पर भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि सभी श्रेणी की महिला एवं एससी एसटी दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:-

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • इंजीनियरिंग डिग्री का सर्टिफिकेट
  • गेट स्कोरकार्ड वर्ष 2024 2025 या 2026 का
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जेपीजी फॉर्मेट में वर्तमान पासवर्ड साइज फोटो
  • सिग्नेचर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपना आवेदन फार्म निर्धारित की गई थी के मध्य पूर्ण कर ले एवं आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना में दी गई संपूर्ण जानकारी को अवश्य चेक करें क्योंकि किसी भी प्रकार की आवेदन में त्रुटि होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि आपकी डिग्री में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है और आवेदन के समय वही ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें जो वर्तमान में चालू है क्योंकि आगे की सभी सूचनाओं वहीं पर प्राप्त हो गई।

Surendar Bhadu
Surendar Bhadu

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, तब लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।

Google Discover पर Follow करें

सभी सरकारी भर्तियों की जानकारी सीधे आपके Google Feed में पाएं!

10वीं पास 12वीं पास Graduate
अभी Follow करें