Port Authority Recruitment 2026: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में निकाली नई वैकेंसी वेतन ₹50000 से 113000 तक
Port Authority Recruitment 2026: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में एमबीपीए क्लास 1 के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करवाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर शामिल हो सकते हैं आवेदन फार्म पात्र उम्मीदवारों को 6 अप्रैल 2026 से पहले ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से करना होगा।
इसके लिए विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर 5 मार्च 2026 को घोषणा कर दी गई है एवं एमबीपीए प्रथम श्रेणी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 6 मार्च से 6 अप्रैल तक भरे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवार नजदीकी ई-मित्र या स्वयं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में एमबीपीए प्रथम श्रेणी पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट डायरेक्टर कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस में डिग्री के साथ गणित संख्या की या अर्थशास्त्र में डिग्री के साथ कंप्यूटर आईटी में पीजी डिप्लोमा भी मान्य है इसके अलावा प्रोग्रामिंग या आपके पास डाटा प्रोसेसिंग में 2 साल का अनुभव है तो भी आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट डायरेक्टर रिसर्च आवेदक के पास अर्थशास्त्र सांख्यिकी या गणित में डिग्री होनी अनिवार्य हैं।
कैटरिंग ऑफिसर किसी भी विषय में डिग्री के साथ कैटरिंग टेक्नोलॉजी और अप्लाइड न्यूट्रिशन में डिप्लोमा और तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विद्युत इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मैकेनिकल इसके लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री एवं 3 वर्ष का अनुभव।
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री।
डिप्टी सेक्रेटरी: किसी भी विषय में डिग्री के साथ प्रशासन कार्मिक या औद्योगिक से जुड़े कार्यों में 9 साल का अनुभव होना चाहिए।
सीनियर वेलफेयर ऑफीसर संबंधित क्षेत्र में डिग्री के साथ सामाजिक विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए और श्रम कल्याण औद्योगिक संबंध के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव।
डिप्टी मैनेजर सामाजिक विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा और श्रम कल्याण योजना औद्योगिक संबंध में 9 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
आवेदन फॉर्म शुल्क
इस भर्ती का आवेदन करते समय पीडब्ल्यूडी यानी दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिस पर 18% जीएसटी अलग से लगेगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए एप्लीकेशन फीस रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन होगा।
- परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन होने के बाद योगी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा जो कुल 30 अंकों का होगा।
- इसके बाद अंतिम चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी।
Port Authority Recruitment 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया जा रहा है।
- सबसे पहले मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
- ऑफिशल वेबसाइट ओपन होने के बाद रिक्रूटमेंट के विकल्प का चयन करें।
- वहां पर 5 मार्च को जारी की गई अधिसूचना में उपलब्ध जानकारी स्टेप बाय स्टेप चेक करनी है।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना है।
- जिसमें मांगी गई व्यक्तिगत एवं अन्य जानकारी जैसे: नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी से संबंधित भरनी है।
- उसके पश्चात शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से Pay करनी है।
- आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।
- भविष्य में उपयोग के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन की एक रिसिप्ट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
अंत में मेरी सलाह है कि आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी अवश्य चेक करें और अपना आवेदन फॉर्म अंतिम दिनांक 6 अप्रैल से पहले पूर्ण कर लें।





naukari