SECL Recruitment 2026: एसईसीएल में 1055 पदों पर भर्ती योग्यता 10वीं

SECL Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार अवसर उपलब्ध करवाया गया है एसईसीएल ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि जिसमें मीनिंग सरदार, असिस्टेंट फोरमैन और डिप्टी सर्वेयर के कुल 1055 रिक्त पदों को भरा जाएगा यह एक कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली प्रतिष्ठित संस्थान है इसमें नौकरी पाकर आप आर्थिक स्थिरता की गारंटी के साथ-साथ देश की ऊर्जा के क्षेत्र में अपना योगदान देने का भी अवसर उपलब्ध है।
एसईसीएल भर्ती में उन उम्मीदवारों के लिए यह अवसर उपलब्ध है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं एवं उनके पास योग्यता 10वीं पास है उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण साबित होगी इसके तहत माइनिंग सरदार के 577 पद, सहायक फोरमैन के 435 पद एवं उप सर्वेक्षक के 43 पद रखे गए हैं इसके लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है इसके अलावा भर्ती के संदर्भ में विस्तृत एवं डिटेल जानकारी या उपलब्ध करवाई जा रही है।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में 1055 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है एवं इसके लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दी जाएगी जबकि इसके लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 14 मई 2026 तक भर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए पात्रता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपना आवेदन फार्म निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण कर लें क्योंकि 14 मई 2026 के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे एवं अंतिम दिनांक पर सर्वर लोड अधिक होने के कारण आप आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं इसलिए आवेदन शुरू होते ही अपना आवेदन फॉर्म भर लें।
आवश्यक पात्रता मापदंड
SECL में 1055 पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है जो माइनिंग सरदार पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह उम्मीदवार किसी भी संस्थान से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है इसके साथ ही माइनिंग सरदार सर्टिफिकेट या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए उप सर्वेक्षक पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए 10वीं पास के साथ सर्वेक्षण प्रमाण पत्र या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा पास और सहायक फोरमैन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार दसवीं कक्षा और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए एवं आयु की गणना 8 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी इसलिए उम्मीदवार आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन के साथ किसी बोर्ड कक्षा की अंक तालिका या डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट सलग्न करें।
SECL Recruitment 2026 एप्लीकेशन फीस
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती का आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है इस प्रकार हैं:-
- सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपए
- एससी एसटी पीडब्ल्यूडी: निशुल्क
- भुगतान करने का तरीका: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग
उम्मीदवार आवेदन करते समय एप्लीकेशन फीस का भुगतान अवश्य करें अन्यथा आवेदन फार्म रद्द कर दिया जाएगा।
SECL Recruitment 2026 कैसे होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है जिसके लिए कुल तीन चरणों में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।
- लिखित परीक्षा उम्मीदवारों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ आकर के पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।
- मेडिकल परीक्षण पहले दोनों चरणों में सफल हुए उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए शारीरिक और मानक परीक्षण किया जाएगा उसके बाद उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन कर दिया जाएगा।
आवेदन फॉर्म भरने का आसान तरीका
अगर आप साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड भर्ती के लिए सभी पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं तो ऑनलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सर्वप्रथम SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर करियर या रिक्रूटमेंट के विकल्प का चयन करें।
- वहां पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरना है।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।
- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस बड़े स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा को सफल पाने के लिए सटीक रणनीति के साथ तैयारी करें सबसे पहले आपको मीनिंग और इंजीनियरिंग से संबंधित विषयों पर अपनी पकड़ को मजबूत करनी है एवं पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करके परीक्षा पैटर्न का अंदाजा लगाना है एवं करंट अफेयर्स पर अपनी पकड़ बनाए रखें।
यह भारती केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम की है इसलिए भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं।
नमस्ते! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, तब लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।






