National LPG Cylinder Prices: देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी
National LPG Cylinder Prices: आज शनिवार 7 मार्च के दिन घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जिस देश भर में अब गैस सिलेंडर महंगा मिलेगा जो 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए बढ़ोतरी की गई है इसी प्रकार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है इसका सीधा असर घरेलू एवं होटल रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर देखने को मिलेगा।
वर्तमान में सभी लोग रसोई से संबंधित कार्य जैसे खाना पकाना नाश्ता एवं अन्य कार्य के लिए गैस का उपयोग किया जाता है। इसको बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार समय-समय पर सब्सिडी योजनाएं भी चल रही है।
घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए एवं मुंबई में 852.50 रुपए से 912.50 रुपए हो गई है इसी प्रकार चेन्नई में 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपए हो गई है यह संशोधित कीमत आज से ही सभी जगह लागू हो जाएगी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें: ऐसे गैस सिलेंडर जिनका उपयोग व्यवसाय में किया जाता है उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर की श्रेणी में रखा जाता है इसके रेट में भारी बढ़ोतरी हुई है वर्तमान में दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपए से बढ़कर 1883 रुपए हो गई है यही रेट मुंबई में 1720.50 से बढ़कर 1835 रुपए हो गई है एवं कोलकाता में 1875.50 से 1990 रुपए चेन्नई में 1929 से बढ़कर 2046.50 रुपए हो गई है।
National LPG Cylinder Prices
देशभर में इससे पहले अप्रैल 2025 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया था एवं यह संशोधन घरेलू उपभोक्ताओं और व्यावसायिक उपयोग कर्ताओं दोनों के लिए ही एक बड़ी वृद्धि हुई है।
इस प्रकार अलग-अलग गैस एजेंसीयों के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है एवं आप अपने शहर के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत संबंधित गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

