News

LPG Price 1 Sep 2025: आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नए दाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

LPG Price 1 Sep 2025: सितंबर की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन करते हुए कॉमर्शियल गैस के दाम घटा दिए हैं। नई दरें आज यानी 1 सितंबर 2025 से लागू हो गई हैं। इस बार 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में करीब ₹51.50 की कमी की गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बरकरार हैं।

LPG Price 1 Sep 2025

दिल्ली में नई कीमतें

दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹1,580 में मिलेगा, जबकि पहले यह ₹1,631 का था। यानी ग्राहकों को ₹51 की बचत होगी। हालांकि घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के लिए राहत नहीं है, इसकी कीमत ₹853 पर स्थिर है।

अन्य महानगरों में रेट

  • कोलकाता: यहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1,684 में मिलेगा। अगस्त में यह ₹1,734 था, जुलाई में ₹1,769 और जून में ₹1,826। यानी लगातार तीन महीने से कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

  • मुंबई: देश की वित्तीय राजधानी में दाम ₹1,531.50 हो गए हैं। पिछले महीने यह ₹1,582.50 था।

  • चेन्नई: यहां भी राहत का असर दिखा। अब कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1,738 में मिलेगा, जबकि अगस्त में ₹1,789 था।

घरेलू गैस के दाम स्थिर

इंडियन ऑयल के अनुसार, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सितंबर में भी दिल्ली में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 पर ही मिलेगा।
पिछले एक साल में घरेलू गैस के दामों में केवल अप्रैल 2025 में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से स्थिरता बनी हुई है।

कीमत घटने का कारण

Instagram Official Follow

एलपीजी की कीमतें हर महीने तय होती हैं और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और फ्रेट चार्ज पर आधारित रहती हैं। टैक्स और लॉजिस्टिक्स लागत के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में थोड़ा अंतर रहता है।
इसके अलावा सरकार की उज्ज्वला योजना जैसी सब्सिडी से पात्र उपभोक्ताओं का खर्च कम हो जाता है। यह सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

पिछले महीनों का ट्रेंड

जुलाई और अगस्त में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹33 से ₹58 तक की कमी की गई थी। लगातार हो रही कटौती होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों के लिए बड़ी राहत है।
दूसरी ओर घरेलू गैस की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ रहा।

अपने शहर के अनुसार आज की नई रेट यहां देखें।

x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button