VACANCY MITRA
VacancyMitra.org — Sarkari Naukri Portal
Sarkari Vacancy · Result · Admit Card · Govt Scheme — Rozana Update
Text Size:
🚨 Notice Board
HomeResults › CBSE 10th Result 2026 Out: यहाँ से चेक…
Results 9 घंटे पहले By Surendar Bhadu

CBSE 10th Result 2026 Out: यहाँ से चेक करें अपना स्कोरकार्ड, डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स

Join WhatsApp

CBSE 10th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। इसके लिए दसवीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह खुशी का पाल है कि आज वह अपने पूरी साल की मेहनत का परिणाम देख सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार के पास रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ होनी चाहिए जिसके माध्यम से आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिल्कुल आसान तरीके से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026 Out

CBSE 10th Result 2026: मुख्य विवरण

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के लिए परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न अलग-अलग परीक्षा केदो पर करवाया गया था परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक पारदर्शिता के साथ करवाया गया था। इसके लिए आज 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी करता दिया गया है।

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा की तारीखें17 फरवरी से 11 मार्च 2026
रिजल्ट की तारीख15 अप्रैल 2026
रिजल्ट का समयशाम 4:10 बजे
रिजल्ट स्टेटसघोषित (Released)
आधिकारिक वेबसाइटresults.cbse.nic.in

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट लिंक चुनें: होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी डिटेल्स भरें: नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School No.), और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
  4. सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट देखें: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Result Check Link 

बिना वेबसाइट के रिजल्ट देखने के अन्य तरीके

परिणाम के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण अक्सर सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में छात्र इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

1. डिजिलॉकर (DigiLocker)

CBSE इस साल डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पर विशेष जोर दे रहा है। छात्र DigiLocker पर अपनी APAAR ID या स्कूल से मिले 6-अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके साइन-इन करें। यहाँ आपकी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेंगे।

2. उमंग ऐप (UMANG App)

छात्र अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और सीबीएसई अनुभाग में जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

3. SMS के माध्यम से

यदि इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो छात्र अपने फोन से एक मैसेज भेजकर भी अंक प्राप्त कर सकते हैं:

टाइप करें: cbse10 <rollno> <sch no> <center no>

इसे 7738299899 पर भेज दें।

उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक (Passing Criteria)

सीबीएसई नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। एवं में यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में 33% से कम अंक आते हैं तो उन्हें ग्रेस लगाकर अगली कक्षा में क्रमोन्नत कर दिया जाता है।

नोट: बोर्ड मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता है ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कम किया जा सके। हालांकि, बोर्ड छात्रों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर ग्रेड (A1 से E) प्रदान करता है।

परिणाम के बाद क्या करें?

पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation): यदि आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप कॉपी की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया जल्द ही वेबसाइट पर शुरू होगी।

कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam): जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड ‘सप्लीमेंट्री’ या कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।

मूल मार्कशीट: वेबसाइट पर उपलब्ध मार्कशीट केवल अस्थायी है। ओरिजिनल मार्कशीट आपको कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों और वेबसाइटों पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी सहायता के लिए अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 1 सवाल
1
CBSE बोर्ड कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हो तो क्या विकल्प है?

यदि आप भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो पूनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित समय सीमा के मध्य आवेदन करना होगा।

Koi aur sawaal? Contact Us
Surendar Bhadu
Surendar Bhadu

नमस्ते! मैं Surendar Bhadu हूँ~एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और कंटेंट राइटर। मैंने JNVU Jodhpur (Jai Narain Vyas University) से Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।पिछले 5+ वर्षों से मैं सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, शिक्षा अपडेट, Result और Admit Card जैसी जरूरी जानकारियाँ सरल और विश्वसनीय भाषा में लिखता आ रहा हूँ।Latest News, Government Schemes और Education Sector मेरे पसंदीदा विषय हैं किसी भी टॉपिक को मैं पहले गहराई से रिसर्च करता हूँ, तब लिखता हूँ। मेरा मकसद सिर्फ एक है, पाठकों तक सही, तथ्यात्मक और समय पर जानकारी पहुँचे, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।