Vacancy

High Court Recruitment 2026

हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी दसवीं से ग्रेजुएट पास करें आवेदन

High Court Recruitment 2026: हाई कोर्ट में नौकरी करना युवाओं के लिए एक रोजगारी नहीं बल्कि सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ा अवसर होता है। अगर आप भी न्यायपालिका में जुड़कर अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो यह अवसर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर क्लर्क प्रूफ रीडर और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर नई भर्ती के आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके लिए इच्छुक एवं योगी के उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाकर करना होगा।

 

High Court Recruitment 2026

Table of Contents

High Court Recruitment 2026 पदों का विवरण एवं तिथियां

हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा नई वैकेंसी निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2026 रखी गई है इसलिए उम्मीदवार समय सीमा को ध्यान में रखते हुए अपना आवेदन पूर्ण कर लें क्योंकि इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 19 रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसमें स्टेनोग्राफर का 1 पद, क्लर्क प्रूफ रीडर के 17 पद एवं ड्राइवर का 1 पद रखा गया है।

शैक्षणिक योग्यता

यदि आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है जो स्टेनोग्राफर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट पास एवं उम्मीदवार के पास स्टेनो टाइपिस्ट या जज लेखक या स्टेनोग्राफर के रूप में काम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इसके साथ ही अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।

वहीं क्लर्क/ प्रूफ रीडर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल ग्रेजुएट पास रखी गई है एवं ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार किसी नेता पर बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास होना चाहिए और उनके पास एक लाइट मोटर व्हीकल चलने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए या किसी भी प्रकार का हैवी व्हीकल चलाने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

High Court Recruitment 2026 एज लिमिट

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।

राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एससी एसटी ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आयु 18 से 50 वर्ष रखी गई है।

High Court Recruitment 2026 चयन कैसे होगा?

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार किया जाएगा:

  1. सबसे पहले स्क्रीनिंग प्रक्रिया का आयोजन होगा।
  2. इसके बाद संबंधित पद के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन करवाया जाएगा।
  3. दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  4. अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार के प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर होगा।

वेतनमान: उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें वेतन दिया जाएगा जो स्टेनोग्राफर पद के लिए 38500 से 122700 प्रति माह तक वही क्लर्क पद के लिए 20200 से 64 हजार रुपए ड्राइवर के लिए 21300 से 67800 हर महीने दिया जाएगा।

आवेदन का तरीका (Stap By Step)

इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले highcourt.hp.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

वेबसाइट पर होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट के विकल्प का चयन करें।

वहां पर 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया विज्ञापन में उपलब्ध जानकारी चेक करनी है।

अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।

मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन फार्म भरे आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर सहित स्कैन करके अपलोड करना है।

आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सामान्य भारती उम्मीदवारों को 450 रुपए एवं आरक्षित उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है।

भविष्य में उपयोग हेतु इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Official Notification Link 

Apply Online Link 

Surendar Bhadu

मैं Surendar Bhadu मैंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर… More »

Related Articles

3 Comments

  1. Avinash Rajkishor Mishra, village -Biswar, Thana -Guthani, District -Siwan, State -Bihar, pin code -841239(mobile nomber 9967959033/9801659993/)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button