LATEST

RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 जारी, यहां देखें परीक्षा शहर, एग्जाम डेट और शिफ्ट की जानकारी

RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CEN 09/2025 के तहत ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा का शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number और Password/Date of Birth के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

इस भर्ती के तहत 22,195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी Exam City Intimation Slip डाउनलोड कर लें ताकि यात्रा की योजना पहले से बना सकें। हालांकि, यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी की गई है और इसे प्रवेश पत्र (Admit Card) के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता।

RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026

RRB Group D Exam City Slip 2026 Highlights

विवरणजानकारी
संगठनRailway Recruitment Boards (RRBs)
भर्तीRRB Group D Level-1
CEN नंबर09/2025
कुल पद22,195
Exam City Slip जारी23 जुलाई 2026
CBT परीक्षा03 अगस्त से 21 अगस्त 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से 4 दिन पहले

ऐसे करें Exam City Intimation Slip डाउनलोड

  • संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB Group D Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
  • Captcha भरकर Login करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

जरूरी सूचना

यदि उम्मीदवार SC/ST श्रेणी से हैं और पात्रता रखते हैं, तो वे इसी लॉगिन पोर्टल से Travel Authority भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं RRB Group D Admit Card 2026 परीक्षा शुरू होने से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 Important Links

RRB Group D Exam CityLink 1
Link 2
Official Websiterrbapply.gov.in/

 

x
Scroll to Top