Vacancy

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने Agniveer INET 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा SSR (मेडिकल) 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना में सेवा देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

Agniveer Recruitment 2026

Table of Contents

कौन कर सकता है आवेदन?

अग्निवीर (SSR)

अग्निवीर SSR पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी विषयों के साथ 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

इसके अलावा 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं भौतिकी और गणित विषयों के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे।

अग्निवीर (MR)

इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

SSR (मेडिकल)

इस पद के लिए उम्मीदवार का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 10+2 पास होना अनिवार्य है। कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

1. INET परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा देनी होगी। इसी परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT): इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी। इसमें शामिल होंगे:

  • 1.6 किलोमीटर दौड़

  • स्क्वैट्स

  • पुश-अप्स

  • सिट-अप्स

3. लिखित परीक्षा: PFT पास करने वाले उम्मीदवारों को एक और वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देनी होगी।

4. मेडिकल परीक्षा: अंतिम चरण में भारतीय नौसेना के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी।

5. अंतिम मेरिट सूची: अंतिम चयन सूची दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, लेकिन इसके लिए PFT और मेडिकल परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना की INET 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा इस राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया जाएगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

अग्निवीर को मिलने वाला वेतन

वर्षकुल मासिक वेतनहाथ में वेतन (70%)अग्निवीर कोष में योगदानसरकार का योगदान
पहला वर्ष₹30,000₹21,000₹9,000₹9,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100₹9,900₹9,900
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550₹10,950₹10,950
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000₹12,000₹12,000

चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को अग्निवीर कोष के रूप में एक बड़ी राशि भी प्रदान की जाएगी।

Agniveer Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Agniveer / INET 2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

  3. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।

  4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।

  5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  8. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

Official Notification

Apply Online

Surendar Bhadu

मैं Surendar Bhadu मैंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button